फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 4 for harassing student

नाबालिग से छेड़छाड़ करने का प्रयास, 4 पर केस

Tue, 11 Feb 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 4 for harassing student
नगीना। खंड के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में कुछ नाबालिग और अन्य के खिलाफ नगीना पुलिस थाने में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि एक लड़के ने 8 फरवरी को 6 बजे शाम को फोन किया तथा उसी रात में 9-10 बजे वो घर में दीवार को फांद कर आ गया था। उसके साथी भी उसके साथ आए थे। एक आरोपी को लड़की के परिजनों ने मौके से पकड़ लिया बाकी वहां से भाग निकले थे। सभी आरोपी लड़की से छेड़छाड़ की नियत से घर में घुसे थे। लेकिन लड़की ने बचाओ बचाओ चिल्ला कर अपने परिजनों को जगा दिया और एक आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा कि मामले की गहराई से जांच चल रही है। अभी सामने आया है कि एक दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और कुछ अन्य इसमें आरोपी है। ऐसे भी बताए गए हैं जिनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। किसी को नाजायज नहीं फंसाया जाएगा। इसलिए घटना की तहकीकात की जा रही है। जो सच है वही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed