फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 3 for forging land document

भूमि का फर्जी इकरारनामा तैयार किया, तीन पर केस

Sun, 23 Feb 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 3 for forging land document
तावडू। उपमंडल में 45 कनाल 16 मरला भूमि का फर्जी इकरारनामा तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सी-161 ईस्ट ऑफ कैलाश नई दिल्ली निवासी पीड़ित बीएल अग्रवाल ने बताया कि वह मैसर्ज हिलड्राप रिसोर्ट प्रा. लि. का निदेशक एवं अधिकृत हस्ताक्षरी है। तावडू उपमंडल के गांव सहसौला पटटी में यह भूमि कंपनी के नाम पंजीकृत है। 20 सितंबर 2019 को कंपनी के नाम उसे एक समन अदालत की ओर से प्राप्त हुआ। जिसके बाद उसे पता चला कि आरोपी तारीक हुसैन सहसौला पटटी गांव भूतलाका, सरजाद निवासी गांव नखरोला जिला पलवल व मुश्ताक निवासी गांव पढैनी ने मिलीभगत कर इस जमीन के फर्जी दस्तावेज के जरिए एक झूठा इकरारनामा तैयार कराया।
विज्ञापन

आरोपी तारीक हुसैन ने डराने व धमकाने के लिए पीड़ित के मोबाइल नंबर पर फर्जी इकरारनामा की फोटो कापी भी व्हाट्सएप पर भेजी। आरोप है कि उसने कभी भी इस तरह का कोई इकरारनामा आरोपियों के साथ नहीं किया। पीड़ित ने गत 23 दिंसबर को फर्जीवाड़ा को लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक नूंह को शिकायत दी गई। जिस पर जांच के बाद तावडू शहर थाने पुलिस ने 22 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तावडू शहर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed