फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 14 in Tauru

घर में घुसकर मारपीट और लूट, 14 पर केस

Sat, 03 Oct 2020 06:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 in Tauru
तावडू। खरक जलालपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम पीड़ित परिवार की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता इस्लामुद्दीन ने बताया कि 26 सितंबर की शाम बड़े भाई और अन्य लोगों के साथ वह घर पर ही मौजूद थे। गांव के जानू और लियाकत उनके घर की पिछली दीवार से मिट्टी खोदने लगे।
विज्ञापन

इस्लामुद्दीन ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपियों ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी, डंडों और अन्य हथियारों से घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में उनकी बेटी मनीषा घायल हो गई। इसके अलावा आरोपी सोने का आभूषण और घर में रखे 5 हजार रुपये लूटकर भाग गए। शोर होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मनीषा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित इस्लामुद्दीन की शिकायत पर आरोपी जानू, इमरान, जुबेर, लियाकत, सुब्बन, आमिर, हामिद, साहुन, इरसाद, आरिफ, फजरू, वकील, हाफिज और साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed