{"_id":"610d17998ebc3e88c86e8463","slug":"case-against-nine-for-tattooing-teenager-with-knives-mewat-news-noi5977582136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोदने में मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। गोगजाका गांव में किशोर को चाकुओं से गोदने के मामले में तावडू सदर थाना पुलिस ने 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
गोगजाका निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि 3 अगस्त को करीब 12.30 बजे उनका पुत्र सुमित तावडू स्कूल से घर गोगजाका आ रहा था तभी गोगजाका निवासी विनीत, प्रिन्स, राजू, सुनील, सोकी, प्रदीप, दीपक, अक्षय व गौरव ने चाकू, छैनी, फरसा आदि तेजधार हथियारों से सुमित पर हमला कर दिया। इस दौरान सुमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सुमित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिससे उनका परिवार डरा हुआ है।
जांच अधिकारी एएसआई मोहन ने बताया कि फिलहाल मामले में 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।