{"_id":"5d58373f8ebc3e89bb6b3670","slug":"case-against-4-incliding-chair-person-mewat-news-noi4555530122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका चेयरपर्सन सहित अन्य चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका चेयरपर्सन सहित अन्य चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

नूंह। भ्रष्टाचार के आरोप में नूंह नगरपालिका की चेयरपर्सन सीमा सिंगला और नगरपालिका के चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ हाई कोर्ट के आदेश पर नूंह थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नूंह के वार्ड नंबर 12 निवासी थान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि नूंह नगरपालिका प्रधान सीमा सिंगला, तत्कालीन सचिव महेंद्र सिंह, तत्कालीन पालिका अभियंता डालचंद, तत्कालीन जेई जसमैर व नूंह नगरपालिका के चपरासी राजू ने मिली भगतकर बिना कार्य के ही फर्जी तरीके से 13 लाख, सात हजार 4,66 रुपये का गबन किया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि उपरोक्त कर्मचारियों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया। नगरपालिका के चपरासी राजू के नाम 13 लाख रुपये से अधिक राशि के पांच चेक काट दिए। साथ ही अदायगी के बिलों पर तत्कालीन प्रधान सचिव व ऑडिटर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए और अदायगी से संबंधित कैशबुक पर किसी भी संबंधित सचिव व अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं किए गए। जिन कार्यों के लिए ये अदायगी की गई उन कार्यों की 2015 में पहले भी राशि की अदायगी हो चुकी है।
वहीं इस बारे में नूंह नगरपालिका चेयरपर्सन सीमा सिंगला ने बताया कि उक्त राशि उन्होंने चपरासी के नाम से निकालकर मजदूरों को दी थी। उस समय सचिव व जेई अवकाश पर थे। उन्होंने इस राशि में से एक पैसे का दुरुपयोग नहीं किया है।
------------------
हाई कोर्ट के आदेश पर नगरपालिका चेयरपर्सन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दलबीर सिंह सिटी थाना प्रभारी नूंह।