फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case against 250 people

धारा-144 के उल्लंघन पर 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 13 Jan 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
case against 250 people
नूंह। घासेड़ा गांव में रविवार को सरपंच सहित अन्य लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। जिले में लागू धारा-144 के उल्लंघन पर नूंह थाना पुलिस ने गांव के सरपंच अशरफ सहित कई नामजदों व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं सरपंच अशरफ ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए रैली निकालने की बात को नकार दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को नूंह के गांव घासेड़ा में नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन गांव के सरपंच, युवा, बुजुर्गों द्वारा आयोजित किया गया। सभी प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे गांव घासेड़ा के होली चौक पर हाथों में पोस्टर, बैनर के अलावा तिरंगा लेकर एकजुट हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एनआरसी व सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जिला उपायुक्त द्वारा जिले में पिछले कई दिनों से धारा 144 लगाई हुई है। जिले में धारा 144 लगने के बावजूद घासेड़ा गांव में भीड़ एकत्रित कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नूंह सदर थाना एचएचओ शमशुद्दीन ने कहा कि घासेड़ा गांव के सरपंच अशरफ, बुरहान गांव सलंबा, ताहिर गांव सलंबा, शहीद गांव सलंबा, ओसामा गांव घासेड़ा, मौलवी दाउद गांव घासेड़ा, मौलवी इब्राहिम सहित अन्य 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने गांव की चारदीवारी के अंदर प्रदर्शन किया, रैली नहीं निकाली। गांव में कहीं रोड जाम भी नहीं किया और न ही धारा-144 का उल्लंघन किया है। यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। - सरपंच अशरफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed