फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cartridges and threatening letter kept in a sweet box at the businessman's door

Noida News: कारोबारी के दरवाजे पर मिठाई के डिब्बे में रखे कारतूस, धमकी भरा पत्र

Sat, 16 Mar 2024 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Cartridges and threatening letter kept in a sweet box at the businessman's door
जान से मारने की धमकी दी, सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार में बदमाशों ने कारोबारी के घर मिठाई के डिब्बे में कारतूस भिजवाकर दहशत फैला दी। डिब्बा खोलते ही उसमें दो कारतूस, गुलाब का फूल और धमकी भरा पत्र रखा था। पत्र में ने पीड़ित दीपक सतीजा (50) को जल्द ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे पीड़ित बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। वसंत विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। आशंका है कि वारदात में दीपक के किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, दीपक सतीजा परिवार के साथ डी-ब्लॉक में रहते हैं। उनका लॉजिस्टिक के अलावा वेयर हाउस का कारोबार है। शुक्रवार को वे घर पर थे। इस बीच किसी ने डोर बेल बजाई। परिजनों ने दरवाजा खोला तो बैग रखा हुआ था। बैग खोला तो उसमें मिठाई का डिब्बा मिला जिसे खोलने पर दो कारतूस, गुलाब का फूल और धमकी भरा पत्र रखा था। इसकी सूचना वसंत विहार थाने को दी गई। फिलहाल इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसने पीड़ित के घर के दरवाजे पर बैग रखा। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज से सुराग मिले हैंं, उसके आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article