Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Carrot halwa becomes the first choice of Noida residents

Noida News: नोएडावासियों की पहली पसंद बना गाजर का हलवा

Thu, 19 Feb 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Carrot halwa becomes the first choice of Noida residents
नोएडावासियों की पहली पसंद बना गाजर का हलवा
विज्ञापन


जनवरी माह में 22,955 कुंतल गाजर का हुआ व्यापार
बीते साल के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा बिकी गाजर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जनवरी में नोएडावासियों ने जमकर गाजर के हलवे का स्वाद चखा। जिले में करीब तीन करोड़ रुपये की गाजर की खपत हुई। कुल 22,955 कुंतल गाजर का व्यापार किया गया, जोकि पिछली बार के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा रहा।



फेज-2 स्थित नवीन फल सब्जी मंडी समिति के व्यापारियों के अनुसार, शहर में ठंड के मौसम में गाजर की आवक बढ़ जाती है, जिससे बाजारों में ताजा और अच्छी गुणवत्ता की गाजर उपलब्ध रहती है। जनवरी में खासतौर पर हलवा, जूस और सलाद के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस जनवरी 3,21,36800 रुपये की कुल 22,955 कुंतल गाजर की खरीदारी हुई। व्यापारियों का कहना है कि अक्तूबर तक इनकी अच्छी पैदावार होती है। नवंबर से जनवरी तक इस मौसम में यह आसानी से हर सब्जी मंडी में उपलब्ध होती है और इसकी मिठास भी अधिक रहती है। होटल, रेस्तरां और मिठाई की दुकानों पर भी गाजर के हलवे की बिक्री तेजी से बढ़ी है। डॉ मीरा पाठक के मुताबिक, गाजर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है, इम्यून सिस्टम के साथ-साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत अन्य शहरों से आती है गाजर
मंडी के व्यापारियों के अनुसार, गाजर की आपूर्ति मुख्य रूप से आगरा, अलीगढ़, सिकंदराबाद और बुलंदशहर जैसे जिलों से होती है। इनकी कई वैरायटी होती हैं लेकिन नोएडा में सिर्फ एक ही वैरायटी आती है। सेक्टर-45 स्थित गणेश्वरम रेस्तरां के मालिक सुरेंद्र प्रधान के अनुसार, रेस्तरां में खासकर सर्दियों के दिनों में गाजर के हलवे, गाजर से तैयार मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सर्दियों के दिनों में गाजर की खपत बढ़ जाती है, इनका आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है। -पंकज शर्मा, सचिव, नवीन फल एवं सब्जी मंडी समिति, फेज-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article