{"_id":"652fdf2de53109b27906ef06","slug":"car-tire-burst-on-eastern-peripheral-expressway-one-dead-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19392-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार का फटा टायर, गाजियाबाद के एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार का फटा टायर, गाजियाबाद के एक युवक की मौत
Wed, 18 Oct 2023 07:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:05 PM IST
सार
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन काॅलोनी निवासी प्रदीप जोहन मंगलवार देर रात अपनी सेलेरियो कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते कासना जा रहे थे। दनकौर में अचाकर कार के आगे का टायर फट गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
नोएडा के दनकौर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार में सवार साहिबााद निवासी प्रदीप जोहन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने प्रदीप को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन काॅलोनी निवासी प्रदीप जोहन मंगलवार देर रात अपनी सेलेरियो कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते कासना जा रहे थे। दनकौर में अचाकर कार के आगे का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने प्रदीप को कार से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन