फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car owners beat up husband and wife in Noida

महिला ने रोते रोते सुनाई आपबीती: नोएडा में पति-पत्नी से कार मालिकों ने की मारपीट, छोटी सी गलती की दी बड़ी सजा

Tue, 19 Mar 2024 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर 2 में स्थित वेंडिंग जोन में उनका फूड कोर्ट है। मंगलवार को फूड कोर्ट के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी।

विज्ञापन
Car owners beat up husband and wife in Noida
महिला ने रोते रोते सुनाई आपबीती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला रोते हुए कार सवार युवकों पर मारपीट का आरोप लगा रही है। यह मामला कोतवाली फेस वन का है।

विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर 2 में स्थित वेंडिंग जोन में उनका फूड कोर्ट है। मंगलवार को फूड कोर्ट के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। इस दौरान एक कार में उनकी खड़ी बाइक हल्की सी टच हो गई। तभी वाहन मालिक ने अपने साथियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी को भी पीटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब एक मिनट का है। इस वीडियो में महिला पूरे घटना क्रम के बारे में बता रही है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed