{"_id":"663396f9e0711fb45a0c2bf2","slug":"car-overturns-on-delhi-meerut-expressway-youth-dies-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30802-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
- डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, रोड पर चल रहे दूसरे वाहनों से भी टकराई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद के गांव मकनपुर निवासी आयुष त्यागी (25) की मौत हो गई। हादसे में रोड पर चल रहे अन्य वाहन भी कार से टकरारकर चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए। घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
थाना बिसरख प्रभारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आयुष त्यागी अपनी कार से मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटे के आसपास थी। चिपियाना में लालकुआं के आगे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की चपेट में रास्ते से जा रहे अन्य वाहन भी आ गए। कार का एक टायर खुल कर निकल गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात की गति धीमी हो गई। दुर्घटना में घायल आयुष को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।
थाना बिसरख क्षेत्र में