फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car of pilgrims returning after visiting Kedarnath entered the container, two died

केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कंटेनर में घुसी, दो की मौत

Wed, 25 May 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car of pilgrims returning after visiting Kedarnath entered the container, two died
Car of pilgrims returning after visiting Kedarnath entered the container, two died - फोटो : Mewat
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार कंटेनर में जा घुसी, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। पिकअप चालक सहित गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को तावडू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक अन्य दुर्घटना में गांव कलवारी के निकट केएमपी पर ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार बाप-बेटे, नसीम (53) और खालिद (22) निवासी गांव मांडीखेड़ा की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को नूंह सीएचसी भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी अनजान चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल श्रद्धालु दीपक पवार निवासी अलकापुरी जिला रतलाम, मध्यप्रदेश ने बताया कि वह और उसके 9 परिचित लोग केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। जब बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी गाड़ी केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव डिंगरहेड़ी के नजदीक पहुंची तो तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी गाड़ी कंटेनर में जा घुसी। गाड़ी में सवार दो श्रद्धालु भेरूदास बैरागी और प्रकाश मालवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंजीता पत्नी गुलाब सिंह (55), पूनम पत्नी पवन गहलोत (30), ज्योति पत्नी दीपक (27), राजू भाई पत्नी हीरालाल (40) मंगू बाई पत्नी शंभूलाल (60 वर्ष), दीपक पवार और रामकन्या निवासी रतलाम के अलावा गाड़ी चालक विकास निवासी खाटू श्याम राजस्थान घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल श्रद्धालु दीपक ने बताया कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में केएमपी पर ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार बाप-बेटे नसीम (53) और खालिद (22) निवासी गांव मांडीखेड़ा थाना नगीना की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से झज्जर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब वह केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव कलवारी सीमा के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई थी मौत
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे तावडू निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की अलवर चौराहे के नजदीक सड़क दुर्घटना में 13 फरवरी को मौत हो गई थी। जबकि दो लोग घायल हो गए थे। वहीं, बीते साल 22 दिसंबर को केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव पढे़नी के निकट वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की एक गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में रोहतक निवासी दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed