फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   car hit dumper, 3 injured

एक्सीडेंट--एक्सप्रेसवे

Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
car hit dumper, 3 injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 घायल
विज्ञापन

दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना इकोटेक प्रथम क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई। हादसे में दंपती और उनका पांच साल का बेटा घायल हो गया। महिला के मुंह और पैर में चोट आई है। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयर बैग खुलने से तीनों की जान बच गई। कड़ी मशक्कत के बाद राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक दंपती अपने बच्चे के साथ कार में सवार होकर आगरा से नोएडा आ रहे थे। इकोटेक प्रथम क्षेत्र में एक डंपर खड़ा था। अंधेरे और धुंध के कारण चालक को डंपर दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार कार ने डंपर में टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed