{"_id":"63c80b678132a73e6e38ad00","slug":"car-crushed-two-students-in-front-of-iit-one-died-noida-news-c-340-1-del1004-3122-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईआईटी के सामने कार ने दो छात्रों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईआईटी के सामने कार ने दो छात्रों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
आईआईटी के सामने तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों को टक्कर मारी, एक की मौत
सड़क पार कर रहे थे छात्र, दोनों ही छात्र आईआईटी से पीएचडी कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी के सामने तेज रफ्तार हुंडई वर्ना कार ने मंगलवार रात दो छात्रों को टक्कर मार दी। रात में अंडरपास बंद होने से खाना खाकर लौट रहे छात्र सड़क पार कर रहे थे। दोनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिवान निवासी अशरफ नवाज खान (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कानपुर निवासी अंकुर शुक्ला (29) को काफी चोटें आईं हैं। दोनों ही छात्र पीएचडी कर रहे थे। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार मालिक की पहचान कर ली गई है। हादसे के समय कार कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ आईआईटी ने छात्रों के परिजनों की पूरी सहायता करने की बात कही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईआईटी के सामने बाहरी रिंग रोड पर मंगलवार रात सवा ग्यारह बजे हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि आईआईटी के गेट नंबर-एक के सामने तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी है। पुलिस ने दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। अंकुर को कई जगह फैक्चर आए हैं। परिजनों ने उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। आईआईटी के टेक्सटाइल विभाग से पीएचडी कर रहे दोनों छात्र रात को खाना खाने के लिए एसडीए मार्केट गए थे। वापसी में सड़क पार करने के दौरान नेहरू प्लेस से आरके पुरम की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर कार लावारिस मिली। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। पुलिस ने कार को जब्त कर ली है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अशरफ का शव सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सिवान रवाना हो गए।
रात 10 बजे के बाद बंद हो जाता है अंडरपास
स्थानीय लोगों ने बताया कि आईआईटी के गेट नंबर एक के सामने बना पैदल पारपथ रात दस बजे के बाद बंद हो जाता है। सड़क पार करने के लिए लोगों को काफी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में लोग रेलिंग को कूदकर सड़क पार करते हैं। दोनों छात्र भी रेलिंग को फांदकर सड़क पार कर रहे थे।