{"_id":"649c497e3c9f87c7aa067bf9","slug":"car-collided-with-two-bike-riding-friends-one-died-noida-news-c-340-1-del1011-17380-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत, यूपी के ध्यानार्थ:::: बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत, यूपी के ध्यानार्थ:::: बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
- बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में हुआ हादसा, दोनों दोस्त डॉक्टर से मिलने आ रहे थे
- आरोपी चालक को कार समेत दबोचा, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मंगलवार को बागपत से दिल्ली आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को निजी वाहन की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की शिनाख्त गांव गौसपुर, बागपत, यूपी निवासी आमिर खान (35) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दूसरे दोस्त कमाल हसन (27) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान चुन्नी हिम्मत, सेक्टर-6, जम्मू निवासी राजेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की जम्मू-कश्मीर नंबर की आई-20 कार को जब्त कर लिया है। राहगीरों ने दावा किया है कि हादसे के समय कार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
आमिर खान की ढाई साल और नौ माह की दो बेटियां हैं। आमिर हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक में टेक्निशियन का काम करता था। कमाल हसन उसके ही गांव का है। मंगलवार सुबह आमिर को रोहिणी, दिल्ली में एक डॉक्टर से मिलना था। आमिर दिल्ली आने लगा। उसने दोस्त कमाल से भी साथ चलने के लिए कहा तो वह तैयार हो गया। दोनों बाइक से करीब 10.15 बजे सिंघु बॉर्डर फ्लाईओवर, अलीपुर के पास पहुंचे। बाइक कमाल चला रहा था। इस बीच पीछे से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। आमिर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को बकरीद है, गांव में खुशियों की जगह मातम का माहौल हो गया है।