फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car burnt after colliding with bike in crop residue smoke

Noida News: फसल के अवशेष के धुएं में बाइक से टक्कर के बाद जली कार

Tue, 07 May 2024 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Car burnt after colliding with bike in crop residue smoke
फोटो:----------------
विज्ञापन

फसल के अवशेष के धुएं में बाइक से टक्कर के बाद जली कार
-मंगलवार सुबह चूहड़पुर गांव व जीरो प्वाइंट के पास 20 बीघा से अधिक जमीन पर जलाई पराली
-बड़ा हादसा टला, कार सवार युवक ने कूद कर बचाई जान, कई अन्य वाहन भी चपेट में आने से बचे
-जिले में लगातार जल फसल के अवशेष, मंगलवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार को पराली के धुएं के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान धुएं की धुंध के कारण कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसके बाद कार को पराली की आग ने चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। इनके अलावा कई अन्य वाहन भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

जीरो प्वाइंट के पास चूहड़पुर गांव के किसानों के खेत हैं। इनमें गेंहू की फसल थी, लेकिन किसानों ने कंपास मशीन से गेंहू निकाल लिए और फसल के अवशेष खेत में छोड़ दिए। मंगलवार सुबह खेत में खड़े गेंहू की फसल के अवशेष में आग लगा दी गई। गर्मी के कारण आग तेजी से फैली और थोड़ी ही देर में करीब 20 बीघा खेत में आग फैल गई। आग का धुंआ दूर तक गया। उसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक और कार धुएं के कारण दृश्यता नहीं होने से आपस में भिड़ गए। बचाने के दौरान कार आग की तरफ सड़क किनारे चली गई और आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अन्य वाहन भी चपेट में आने से बच गए। लोगों ने दोनों तरफ वाहनों को रोका और घटना की सूचना पर पुलिस दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस के समक्ष शिकायत दे दी है। पुलिस ने खेत मालिक की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------------
फसल के अवशेष जलाने पर पाबंदी फिर भी खुलेआम लगाई जा रही आग
ग्रेटर नोएडा। चूहड़पुर गांव के पास सुबह 20 बीघा से अधिक जमीन पर फसल के अवशेष जलाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण रेड जोन में चला गया और देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जिले में खुलेआम पराली जलाई जा रही है। हाल ही में दादरी और नोएडा क्षेत्र में पराली जलाई गई थी। मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई 340 रहा। जबकि नोएडा का एक्यूआई 319 रहा। एनसीआर में दिल्ली का 302 और फरीदाबाद का 303 एक्यूआई रहा है। गर्मी में भी वायु प्रदूषण रेड जोन में पहुंचने से पर्यावरणविद व निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में संबंधित एसडीएम को कार्रवाई करनी है। एसडीएम को पत्र लिखा गया है। वहीं कृषि विभाग को भी इस पर नजर रखनी है। किसानों को जागरूक करना है।
डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article