फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car and bike cillision fire, 3 dead

कार की टक्कर से लगी आग, बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत

Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car and bike cillision fire, 3 dead
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क रविवार रात एक कार ने पीछे से बाइक मेें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आग लगने से दोनों वाहन बुरी तरह जल गए। चालक, कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इस घटना में बाइक सवार दंपती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि जलपुरा गांव में रहने वाले राजू अपनी पत्नी मीनू व भाभी रूबी के साथ सूरजपुर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। रात करीब आठ बजे राजू, पत्नी और भाभी को बाइक पर बिठाकर फैक्ट्री से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास कच्ची सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों जमीन पर गिरकर घायल हो गए। रूबी की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजू और उसकी पत्नी मीनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और चालक मौका मिलते ही भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू और मीनू को अस्पताल भेजा। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना में बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था लेकिन दोनों महिलाएं बिना हेलमेट थीं।
विज्ञापन

आग से नहीं चोट से हुईं मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर से दोनों वाहन में आग लग गई थी। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हुए लेकिन तीनों बाइक सवारों की मौत चोट के कारण हुई। आग में कोई नहीं झुलसा। कार चालक मौका पाकर गेट खोलकर मौके से भाग गया। कार में लगी आग को दमकल और पुलिसकर्मियों ने बुझाया लेकिन तब तक वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed