फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cantor theft standing a few steps away from PCR, was not caught even in checking

पीसीआर से चंद कदम दूर खड़ा कैंटर चोरी, चेकिंग में भी नहीं पकड़ा गया

Wed, 27 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Cantor theft standing a few steps away from PCR, was not caught even in checking
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज के पास से दो दिन पहले चोरों ने एक कैंटर चोरी कर लिया। जिस स्थान से गाड़ी चोरी हुई उससे चंद कदम की दूरी पर पीसीआर खड़ी थी। घटना पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खास बात यह है कि कोतवाली के पास चेकिंग के दौरान कैंटर को रोका गया, लेकिन फिर उसे जाने दिया गया। पीड़ित कैंटर मालिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया है। कैंटर मालिक वीरू ने बताया कि जीटी रोड पर मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज के पास उसका मकान है। कैंटर और अन्य गाड़ियां मकान के पास ही खड़ी होती हैं। घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। 26 अक्तूबर की रात घर के पास आठ-नौ गाड़ियां खड़ी थीं। उसने बताया कि घर के पास जीटी रोड पर गश्त करने वाली पीसीआर वैन भी खड़ी थी।
विज्ञापन

दो चोरों ने पहले तो दो गाड़ियों के खिड़की का लॉक तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद कैंटर का लाक तोड़ा और लेकर फरार हो गए। जब चोर कैंटर को चोरी कर ले जा रहे थे, उस वक्त कोतवाली के पास वाहनों की जांच चल रही थी। पुलिस ने जांच के लिए कैंटर को रुकवाया और फिर जाने दिया। घटना की जानकारी होने पर उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में जांच की। वीरू ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि कोतवाली के सामने रोकने के बाद साठगांठ कर गाड़ी को जाने दिया गया है। वहीं, एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि कोतवाली के पास जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोकने के बाद छोड़ा है। उनके नाम प्रकाश में आ गए हैं। मामले की गहनता से जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान से एक लाख लूटे, पुलिस बोली घटना संदिग्ध
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कस्बा स्थित एक बैंक से बुधवार को एक लाख रुपये लेकर घर लौट रहे किसान को लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। चपरगढ़ गांव निवासी सोहनलाल ने बताया कि सुबह कस्बा स्थित बैंक से रुपये निकालने आए थे। बैंक से एक लाख रुपये निकालकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए और उसे धक्का देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। किसान का परिवार के लोगों से कुछ विवाद चल रहा है। बैंक आदि की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed