{"_id":"60a2ce5b8ebc3eb2a10dd244","slug":"cannula-imposed-after-complaint-on-twitter-but-elderly-person-not-saved-grnoida-news-noi582356720","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर शिकायत के बाद लगाया कैनुला, पर नहीं बची बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर शिकायत के बाद लगाया कैनुला, पर नहीं बची बुजुर्ग की जान
विज्ञापन
नोएडा। आपके मरीज की हालत गंभीर है और उसकी गर्दन में लगा कैनुला भी जाम हो रहा है। इस अस्पताल में शाम को गर्दन में कैनुला लगाने वाला कोई नर्सिंग स्टाफ नहीं है। कृपया अपने मरीज को किसी अन्य अस्पताल ले जाइए। रविवार को सेक्टर-39 स्थित नोएडा कोविड अस्पताल से फोन कर यह बात अस्पताल में भर्ती गौड़ सिटी निवासी राकेश कुमार मेहरोत्रा (75 वर्ष) की बहू पूजा से कही गई। पति और देवर को पहले ही खो चुकीं पूजा यह बात सुनकर परेशान हो गईं। परिवार के एक सदस्य ने ट्विटर के माध्यम से अस्पताल की शिकायत की। इसके बाद राकेश कुमार को कैनुला लगाया गया, लेकिन देर रात दो बजे उनकी मृत्यु हो गई।
रविवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अस्पतालों के स्टॉफ की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वहीं उनके गौतमबुद्ध नगर से जाने के बाद जिला कोविड अस्पताल का स्टाफ एक बुजुर्ग के परिवार से मरीज को किसी दूसरे अस्पताल में जाने की बात कह रहा था। परेशान परिवार के एक सदस्य ने अस्पताल की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम गौतमबुद्ध नगर, पुलिस कमिश्नर और मीडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया। ट्विटर पर चारों तरफ से भर्त्सना होने पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को कैनुला लगवाया। रात में सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने स्वयं मरीज का कैनुला लगा फोटो परिवार से शेयर किया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने दिखाया कि वाई पाइप पर उनका ऑक्सीजन का स्तर करीब 93 है। परिजनों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनके पास अस्पताल से कॉल आया कि राकेश कुमार की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर ले रहे हैं। आधे घंटे बाद सूचना आई कि उनकी मौत हो गई। पूजा ने बताया कि ट्वीट के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में तेजी दिखाई थी। यदि पहले से बेहतर उपचार करते तो शायद उनके ससुर बच पाते।