फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candle march taken out to wake up Electricity Corporation

Noida News: विद्युत निगम को जगाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out to wake up Electricity Corporation
फोटाे:
विज्ञापन




विद्युत निगम को जगाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
-ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी व आसपास गांवों के निवासी बिजली कटौती से परेशान

-आरोप है कि रोजाना 24 घंटे में से केवल 2-3 घंटे मिल रही है बिजली

-चेतावनी दी है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो फिर अलग-अलग स्तर पर होगा आंदोलन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी व आसपास के गांव के निवासियों ने शुक्रवार रात विद्युत निगम को नींद से जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। आरोप है कि गांव में केवल 2 से तीन घंटे बिजली दी जा रही है। आपूर्ति को सामान्य करने के लिए पिछले 10 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। हालांकि शनिवार को नोएडा में निगम के अफसरों ने बैठक के लिए भी बुलाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। निवासियों ने चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुआ तो फिर उग्र प्रदर्शन होगा।



शाहबेरी गांव के निवासियों ने बताया कि पिछले 20 दिन से शाहबेरी गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली के बिना बच्चे और बुजुर्ग सो नहीं पा रहे है। गर्मी में उनकी तबीयत खराब हो रही है। रात में बिजली नहीं आने पर कई बार सुदामापुरी व इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन हर बार समाधान का आश्वासन देकर शांत करा दिया गया। शुक्रवार रात भी गांव में बिजली नहीं थी। निवासियों ने बताया कि रात 9 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच शाहबेरी गांव के अंदर गलियों में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में 700-800 लोगों ने हिस्सा लिया। विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच निवासियों ने सड़क पर जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सड़क पर जाने से रोक दिया। उसके बाद निगम के अफसरों ने गांव के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में नहीं बनी बात, केवल मिला आश्वासन

निवासियों ने बताया कि शनिवार को नोएडा के सेक्टर-18 में निगम के अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में अफसरों ने बताया कि शाहबेरी में एक ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना था, लेकिन वह जगह प्राधिकरण ने एनपीसीएल को दे दी है। जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, लेकिन समय नहीं बताया। तब तक कुछ आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया है। विवेक दुबे, अनिल चौधरी, मनीष, राजीव शर्मा, भूपेंद्र पाल, मुकेश श्रीवास्तव, दीपक, वेदप्रकाश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed