{"_id":"6206c55416e38f1ab2731588","slug":"candidate-supporters-will-also-be-deployed-for-the-security-of-the-strong-room-noida-news-noi6317853145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केे लिए प्रत्याशी समर्थक भी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केे लिए प्रत्याशी समर्थक भी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मतदान संपन्न होने के बाद सभी की नजर फूल मंडी में रखे गए ईवीएम पर हैं। फेज टू स्थित फूल मंडी के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। वहीं स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक भी शिफ्ट में निगरानी करेंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली है। करीब एक माह तक समर्थक यहां डटे रहेंगे।
बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम फेज टू स्थित फूल मंडी में बनाए गए मतगणना केंद्र में रखे गए हैं। तीनों विधानसभा के ईवीएम अलग- अलग रखे गए हैं। मतदान के बाद बृहस्पतिवार को आधी रात तक तीनों विधानसभा की ईवीएम फेज टू फूल मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई। वहां रातभर काफी हलचल थी। राजनीतिक दल के प्रत्याशी भी वहां मौजूद थे। फूल मंडी में ही 10 मार्च को तीनों विधानसभा की मतगणना होगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को फूलप्रूफ बनाया गया है। दो राजपत्रित अधिकारी क्रम सेे स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे पर्यवेक्षण करेंगे। स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरों से कवर कर दिया गया है। किसी को भी फूल मंडी में घुसने की अनुमति नहीं होगी।
फूल मंडी में आने जाने वाले अधिकारी का पूर्ण विवरण एक निर्धारित प्रारूप में रखे गए लॉगबुक में दर्ज होगा। इसके अलावा राजनीति दलों की तरफ से पांच-पांच या दस-दस की संख्या में समर्थक तैनात किए गए हैं। नोएडा विधानसभा के सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बताया कि उनके 10-10 समर्थक दो शिफ्ट में चौबीस घंटे वहां तैनात रहेंगे। इसी तरह आम आदमी पार्टी के 5-5 समर्थक दो शिफ्ट में ईवीएम की निगरानी करेंगे। इसी तरह से बसपा, कांग्रेस समेत अनेक राजनीतिक दलों ने व्यवस्था की है।