{"_id":"5d6c27808ebc3e939f405b2f","slug":"candel-march-against-greno-athourity-grnoida-news-noi458614485","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी गांव में खरीदारों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी गांव में खरीदारों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
शाहबेरी में प्राधिकरण के खिलाफ कैंडल मार्च निकालते लोग।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी में खरीदारों ने निकाला कैंडल मार्च
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी के सैकड़ों खरीदारों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। इसके माध्यम से गांव के लोगों को प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। संघर्ष समिति ने मांग की है कि सरकार निर्माण को नियमित करने के साथ खरीदारों पर दर्ज मुकदमों को वापस ले।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शाहबेरी के अवैध निर्माण को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके विरोध में गांव के खरीदार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस बीच खरीदारों ने कई बार प्रदर्शन भी किया। वहीं, प्राधिकरण पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर 29 लोगों को भी गिरफ्तार किया था। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद से शाहबेरी का आंदोलन कुछ कमजोर हो गया था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर खरीदारों ने एकजुट होकर शाहबेरी संघर्ष समिति के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी कॉलोनियों में जाकर खरीदारों को जागरूक किया गया और आंदोलन में शामिल होकर प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों का विरोध करने की अपील की गई। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि खरीदारों की मांग है कि निर्माण को नियमिति करें। साथ ही जिन 29 खरीदारों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उन्हें वापस लिया जाए। खरीदारों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।