फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   can not call in police station if there is number hering

थानों में सुनवाई न होने पर कभी भी कर सकते हैं कॉल : नवनियुक्त डीएसपी

Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
can not call in police station if there is number hering
पुन्हाना। पीड़ित लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। थानों में सुनवाई नहीं होने पर कभी भी फोन सकते हैं। यह बात पुन्हाना के नवनियुक्त डीएसपी शमसेर सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कही। डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गांवों में कमेटियां बनाकर उनका सहयोग लिया जाएगा। क्षेत्र में जुआ-सट्टा, ओवरलोडिंग, अवैध खनन और ऑनलाइन ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ओवरलोडिंग व अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोेगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से अपील की कि कहीं भी कोई संदिग्ध आदमी नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed