फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Campaign will be launched against encroachment in industrial sectors

Noida News: औद्योगिक सेक्टरोें में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 07 May 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched against encroachment in industrial sectors
फोटो
विज्ञापन


- सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी उपलब्ध कराई जाएगी अलग जगह

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अभियान चलाएगा। इसके साथ औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर लग रही वीकली मार्केट के लिए उचित जगह चिंहित की जाएगी। औद्योगिक सेक्टरों में फैसिलिटी प्लॉट पर क्योस्क और टॉयलेट की सुविधा देने की मांग पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। पानी सप्लाई के बिल आने की समस्या का जल्द हल निकाला जाएगा।
यह सभी निर्णय बुधवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और इंडियन एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने लिए। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उद्योग विभाग की टीम के साथ नियमित तौर पर अलग-अलग उद्यमियों और उनके संगठनों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण का प्रयास कर रही है। उद्यमियों के साथ प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। एसीईओ ने महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह से औद्योगिक सेक्टरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट कम होने की वजह से अंधेरा रहता है। एसीईओ ने इस समस्या को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने लोकल ट्रांसपोर्ट का भी मुद्दा उठाया, जिस पर एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी के बारे में जानकारी दी। बैठक में परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह सहित कई अधिकारीगण व उद्यमी मित्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed