{"_id":"616944466224da322d2d138a","slug":"camp-organized-for-the-first-time-in-noida-for-the-players-of-pro-junior-kabaddi-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: नोएडा स्टेडियम में पहली बार प्रो-जूनियर कबड्डी लीग के खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी: नोएडा स्टेडियम में पहली बार प्रो-जूनियर कबड्डी लीग के खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित
Fri, 15 Oct 2021 02:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:36 PM IST
सार
नोएडा में पहली बार कबड्डी खिलाड़ियों के लिए इतने बड़े स्तर पर कैंप किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को गोवा में आगामी एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्रो जूनियर कबड्डी लीग के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर- 21ए नोएडा स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड पर पहली बार प्रो-जूनियर कबड्डी लीग 2021 के खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाया गया है। इसमें देशभर से चुनी हुई कुल आठ टीमों के लगभग 112 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। इसके बाद गोवा में दिसंबर माह में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में प्रो-जूनियर कबड्डी लीग 2021 की टीम का प्रशिक्षण कैंप लगा है। ये पहला अवसर है, जब कबड्डी खिलाड़ियों के लिए नोएडा में इतने बड़े स्तर पर कैंप किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को गोवा में आगामी एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्रो जूनियर कबड्डी लीग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें आठ टीमों के कुल 112 कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रो जूनियर कबड्डी लीग 2021 के आयोजक समीर मलिक ने बताया कि ये प्रशिक्षण कैंप नोएडा स्टेडियम में तीन सत्रों में किया जा रहा है। पहले सत्र में 10 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, दूसरा सत्र 18 से 31 अक्टूबर और तीसरा अंतिम सत्र 15 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक से 31 दिसंबर तक गोवा में प्रो जूनियर कबड्डी लीग 2021 के मैच होंगे।
विज्ञापन