{"_id":"69eccf6ac597e6b168005f9c","slug":"cambridge-public-school-secures-first-place-in-handball-and-bennett-warrior-club-in-volleyball-noida-news-c-1-noi1095-4209410-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हैंडबॉल में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल व वॉलीबॉल में बेनेट वॉरियर क्लब को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हैंडबॉल में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल व वॉलीबॉल में बेनेट वॉरियर क्लब को प्रथम स्थान
विज्ञापन
हैंडबॉल में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल व वॉलीबॉल में बेनेट वॉरियर क्लब को प्रथम स्थान
नोएडा संवाद। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में लगभग आठ स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिसमें कैंब्रिज पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, यदु पब्लिक स्कूल द्वितीय और नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसमें बेनेट वॉरियर क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में जिला हैंडबॉल संघ, गौतमबुद्ध नगर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका वर्ग में खेल प्रतिभाओं को निखारना व उनकी भागीदारी मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।