फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cambodian officers learned the working system of police-administration

Noida News: कंबोडिया के अफसरों ने जानी पुलिस-प्रशासन की कार्य प्रणाली

Tue, 02 Jul 2024 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Cambodian officers learned the working system of police-administration
फोटो:
विज्ञापन

------------------
कंबोडिया के अफसरों ने जानी पुलिस-प्रशासन की कार्य प्रणाली

-जिले में पहुंचा कंबोडिया के प्रतिनिधिमंडल, कार्यशाला में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रम को समझा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचा। जिलाधिकारी ने उनका स्वागत किया। कंबोडिया के अफसरों ने कार्यशाला और कार्यालयों का भ्रमण कर प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। विभिन्न न्यायालय की कार्य प्रणाली को देखा। साइबर सुरक्षा सेल के काम करने का तरीका भी जाना।


कंबोडिया की सीनेट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल से पैग्नवाथटे और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मेम फ्यूक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले कलेक्ट्रेट के सभागार पहुंचा। वहां एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि जिले को यूपी को शो विंडो कहा जाता है। जिला औद्योगिक उपलब्धियों को लेकर विश्व विख्यात है। तीन प्राधिकरण, तीन तहसीले हैं। प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्यायिक, वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद हैं। उनको मजिस्ट्रेट अधिकार होते हैं। विकास विभाग के लिए मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी की तैनाती होती है। सभी अधिकारियों के कार्य व अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उसके बाद कंबोडिया के अफसरों ने कलेक्ट्रेट के अलग-अलग विभाग में जाकर कामकाज को परखा व जानकारी ली। योजनाओं के बारे में भी काफी पूछताछ की। कलेक्ट्रेट के बाद कंबोडिया का प्रतिनिधिमंडल नोएडा सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचा। साइबर सुरक्षा सेल के काम करने का तरीके के बारे में गहनता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed