{"_id":"675aaae53cbb6c8f0b015048","slug":"cafe-owner-stabbed-to-death-at-birthday-party-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी की घटना
Thu, 12 Dec 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:50 PM IST
सार
मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी स्थित एडीए कालोनी के रहने वाले यतीन शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के बीटा प्लाजा में कैफे चलाते थे।
विज्ञापन
हत्या
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में बुधवार रात जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जन्मदिन पार्टी के दौरान आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन
मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी स्थित एडीए कालोनी के रहने वाले यतीन शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के बीटा प्लाजा में कैफे चलाते थे। बुधवार देर रात कैफे बंद करने के बाद वो अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के एक मकान में अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वहां यतीन का आरोपी चिराग चौधरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जो काफी बढ़ गया। तभी आरोपी ने चाकू से यतीन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मृतक का दोस्त हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई हैं।
विज्ञापन