फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Caesarean deliveries increased by 11% in three years

Noida News: तीन साल में 11 फीसदी बढ़ी सिजेरियन डिलिवरी

Fri, 22 Aug 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Caesarean deliveries increased by 11% in three years
2023 में अप्रैल से जुलाई के बीच 12 प्रतिशत प्रसव ऑपरेशन से हुए जो इस साल 23 फीसदी रहा
विज्ञापन

नेहा शर्मा
नोएडा। जिला अस्पताल में तीन वर्षों के दौरान सिजेरियन डिलीवरी 23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 2023 में अप्रैल से जुलाई के बीच कुल 1,333 प्रसव हुए थे जिनमें से 162 (12%) ऑपरेशन से हुए। 2024 में इसी अवधि में 1687 डिलीवरी हुईं जिनमें 315 (19%) सिजेरियन शामिल हैं।
इस साल अप्रैल में 239 में से 71 सिजेरियन डिलीवरी हुईं। मई में 396 में से 97, जून में 409 में से 94 और जुलाई में 503 में से 95 डिलीवरी ऑपरेशन के जरिये की गईं। इस वर्ष सिजेरियन डिलीवरी की औसत लगभग 23 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


डाॅक्टरों का कहना है कि कुछ महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी की मांग करती है। सीएमएस व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय राणा बताती हैं कि जरूरी मामलों में ही ऑपरेशन से डिलीवरी की जा रही है। गर्भवती महिलाओं को शुरू से ही सही पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यायाम के बारे में जानकारी दी जा रही है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को समय रहते चिह्नित कर बेहतर देखभाल की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब गांवों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों के लिए जागरूकता शिविर चला रहा है ताकि वे समय पर अस्पताल पहुंचें और सुरक्षित डिलीवरी हो सके।

2025 2024 2023
महीना प्रसव ऑपरेशन प्रसव ऑपरेशन प्रसव ऑपरेशन
अप्रैल 239 71 265 35 232 27
मई 396 97 384 68 322 47
जून 409 94 478 105 356 30
जुलाई 503 95 560 107 423 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed