फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cabs plying without bookings at Metro Station and Pari Chowk raises questions about passenger safety

Noida News: मेट्रो स्टेशन और परी चौक पर बिना बुकिंग चल रहीं कैब, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Thu, 13 Nov 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Cabs plying without bookings at Metro Station and Pari Chowk raises questions about passenger safety
सरकार के राजस्व का भी हो रहा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। मेट्रो स्टेशनों और परी चौक पर इन दिनों बिना बुकिंग के कैब और रैपिडो चालक सवारियां उठा रहे हैं। इनका हर समय यहां जमावड़ा लगा रहता है। इससे जहां यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं बिना पंजीकृत रूप से सवारियां ढोने के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
इन दिनों ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन, परी चौक और अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में कैब और रैपिडो चालक खड़े दिखाई देते हैं। बस या मेट्रो से उतरते ही ये चालक यात्रियों को लुभाने लगते हैं। अधिकांश कैब और रैपिडो चालक ऑनलाइन बुकिंग करने की जहमत नहीं उठाते, बल्कि सीधे सवारियों से मोलभाव कर किराया तय कर लेते हैं।
विज्ञापन





निजी वाहनों से यात्री ढो रहे युवा : कैब और रैपिडो चालकों के अलावा कई युवा निजी वाहन लेकर सुबह से ही स्टेशन के आसपास डेरा जमा लेते हैं। वे पूरे दिन यात्रियों को विभिन्न स्थानों तक छोड़ते हैं। ऐसे वाहनों से सवारियां ढोने पर यात्री कर की चोरी हो रही है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध हुआ तो कौन जिम्मेदार : ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 निवासी अमित नागर कहते हैं कि कैब चालक बिना बुकिंग के सवारियां बैठाकर ले जाते हैं। आपराधिक वारदातें होने पर ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल है। साथ ही यात्री को निर्धारित रूट से भी हटकर ले जाते हैं। ग्रेटर नोएडा के गामा-2 निवासी ममता तिवारी ने कहा कि महिला यात्रियों को बिना बुकिंग के कैब चालक लेकर जाते हैं। कई बार अकेले भी महिलाओं को यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है।





बुकिंग से बचते हैं चालक : रैपिडो चालक देवीराम बताते हैं कि सुबह सात बजे से रात दस बजे तक स्टेशन से ही सवारियां उठाते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन बुकिंग से बचते हैं, क्योंकि इससे किराया तय रहता है, जबकि सीधे सवारी लेने पर किराया बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article