फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cabinet approves Maharishi Mahesh Int Agricultural Uni

UP: महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, बिल्हौर में होगी स्थापना

Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Cabinet approves Maharishi Mahesh Int Agricultural Uni
महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। कानपुर जनपद के बिल्हौर में इसकी स्थापना होगी। इसके लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के जनपदों के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से भारत को जैविक खेती के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की परिकल्पना का सपना साकार हो रहा है। गवर्निंग बॉडी सदस्य पंकज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्राकृतिक व जैविक खेती की आधुनिक पद्धतियों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास के जनपदों के युवाओं को मिलेगा लाभ
संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के कृषि एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बिल्हौर में विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के जनपदों के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकों के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed