{"_id":"60de1fab8ebc3e0a3528613c","slug":"cab-was-robbed-in-greno-by-showing-fake-pistol-grnoida-news-noi5910088128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पिस्टल दिखाकर ग्रेनो में लूटी थी कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पिस्टल दिखाकर ग्रेनो में लूटी थी कैब
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नकली पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने कैब लूटी की दो वारदात को अंजाम दिया था। बदायूं पुलिस ने मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बदायूं निवासी नाजिम, राहुल, पंकज, मोहसिन और संभल निवासी नफीस के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से नकली पिस्तौल और दो कैब बरामद कर ली है। गिरोह ने 28 और 17 जून की रात आनंद विहार से परी चौक के लिए कैब बुक कर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बार बदमाशों ने रास्ते में लघुशंका के लिए कैब रुकवाकर लूट की थी।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को आनंद विहार बस अड्डे के पास था। इसी दौरान तीन लोग उसके पास आए और ग्रेटर नोएडा के परी चौक जाने के लिए कैब बुक की। कैब चालक ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने लघु शंका के बहाने कैब साइड में रोकने के लिए कहा। चालक ने जैसे ही कैब रोकी लुटेरों ने उसे पिस्टल दिखाकर नीचे उतार दिया और कैब लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस की सूचना दी। साथ ही यह बताया कि उनका मोबाइल कैब में रह गया है। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया। कैब की लोकेशन बदायूं दिखाने के बाद वहां की पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद बदायूं पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी। बदायूं की सहसवान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
अहम है कि इससे पहले 17 जून को मध्य प्रदेश के संजय ने नॉलेज पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आनंद विहार से परी चौक के लिए कैब बुक की। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उसने लघु शंका के लिए कैब रोकी, तो बदमाश उसे धक्का देकर कैब लेकर फरार हो गए। एक जैसे घटना में नॉलेज पार्क थाना पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। वहीं, सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था। सूरजपुर में लूट के बाद ही बदायूं की सहसवान पुलिस ने मामले में बदायूं के नाजिम, राहुल, पंकज, मोहसिन और संभल के नफीस को गिरफ्तार कर दोनों कैब बरामद की हैं।