Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   By winning gold at the state level, Janvi has secured a spot in the national wrestling competition.

Noida News: राज्य स्तर पर सोना जीतकर जानवी ने पक्की की राष्ट्रीय कुश्ती में जगह

Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
By winning gold at the state level, Janvi has secured a spot in the national wrestling competition.
फोटो
विज्ञापन

- सब-जूनियर प्रतियोगिता में 61 किग्रा भार वर्ग में बनीं चैंपियन, दिसंबर में मध्य प्रदेश में करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की उभरती महिला पहलवान जानवी ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। 61 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाली जानवी अब दिसंबर में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी उपलब्धि से परिवार, प्रशिक्षण अकादमी और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है।


सुल्तानपुर में दो से पांच नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें गौतमबुद्ध नगर की चार महिला पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। अन्य महिला पहलवानों ने भी पदक हासिल किए। 69 किग्रा भार वर्ग में वंशिका नागर और सूची तिवारी ने रजत व इच्छा चौधरी ने कांस्य पदक जीता। चारों पहलवान ग्रेनो के दादरी क्षेत्र स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी (एनसीपीईसीए) में प्रशिक्षण ले रही हैं। अकादमी के कोच रवि गुर्जर को उम्मीद है कि जानवी राष्ट्रीय स्तर पर भी सोना जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed