{"_id":"68c333ba4f1634778e002da0","slug":"by-posing-as-a-relative-a-villager-was-duped-of-rs-25000-na-news-c-275-1-smbd1033-126818-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रिश्तेदार बनकर ग्रामीण से 25 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रिश्तेदार बनकर ग्रामीण से 25 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी घनश्याम यादव से साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर 25 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता तब चला जब रुपये ऑनलाइन करने के बाद जालसाजों ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की गई है। घनश्याम यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को अंजान नंबर से फोन आया। बात करने पर दूसरी तरफ से युवक ने खुद को उसके भाई का मौसेरा साला बताया। युवक ने अपनी पत्नी की हालात खराब बताते हुए अस्पताल में भर्ती होने की बात कही और रुपयों की सख्त जरूरत बताते हुए 25 हजार रुपये की मांग की। युवक की मजबूरी देखते हुए रिश्तेदार समझकर उसके खाते में फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये डाल दिए। युवक ने पैसे आने की जानकारी दी।
सोमवार को युवक को फोन किया तो फोन बंद था। कई नंबर से मिलने पर भी बात नहीं हो सकी। इसके बाद मामले की जानकारी शुरू की गई और अपने भाई के मौसेरे साले को फोन किया तो पता चला कि उसकी पत्नी ठीक है और कहीं भर्ती नहीं है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।