फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   By converting one rupee into one lakh, the fantasy app was duped of one crore rupees

Noida News: एक रुपये को एक लाख कर फैंटेसी एप को लगाया एक करोड़ का चूना

Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
By converting one rupee into one lakh, the fantasy app was duped of one crore rupees
एक रूपये का एक लाख रुपए करने वाला बीटेक छात्र गिरफ्तार। संवाद
गाजियाबाद। नामी कंपनियों की वेबसाइट और एप में बग तलाश कर सम्मान पाने वाला बीटेक छात्र अपने हुनर का प्रयोग ठगी में कर जेल पहुंच गया। आरोपी फैंटेसी लीग एप के पेमेंट गेटवे को हैक कर एक रुपये को एक लाख में बदल देता था। इस तरह उसने कंपनी को एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगा दी। साइबर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि रियल 11 फैंटेसी गेमिंग मोबाइल एप की ओर से अमित यादव ने 27 नवंबर 2024 को ठगी की शिकायत की थी। इसमें बताया कि जुलाई से नवंबर 2024 के बीच एप के साथ 1.01 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह जानकारी कंपनी के ऑडिट में सामने आई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अप्रैल 2025 में बाराबंकी निवासी तीन आरोपियों देशराज, अभिषेक और आकाश को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि ठगी का सूत्रधार पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में रहने वाला उत्सव मंडल है, जो हाल में बिजनौर में रहता है। पुलिस ने उसे शनिवार को गाजियाबाद में घंटाघर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा, जहां वह किसी काम से आया था। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय उत्सव सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीआई से हैक किया गेटवे
पूछताछ में उत्सव ने बताया कि वह कई कंपनियों के बग तलाशने की चुनौती को सुलझा चुका है। इस बीच उसे रियल 11 फैंटेसी एप के बारे में जानकारी हुई। उसने एप को मोबाइल में इंस्टाल करने के बाद एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) की मदद से उसके गेटवे को हैक कर लिया। गेटवे पर नियंत्रण होने से वह एप पर सिर्फ एक रुपये जमा करता, लेकिन वॉलेट पर यह रकम दो हजार से एक लाख तक कर देता। इसके बाद आरोपी वॉलेट की रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता।

20 आईडी बनाकर की वारदात
आरोपी ने पुलिस को बताया कि ठगी के लिए उसने परिवार और परिचितों की मदद से 20 नई आईडी तैयार कीं। इसमें उसकी पत्नी, माता-पिता भी शामिल हैं। इन आईडी की मदद से उसने पांच महीने में 100 से अधिक बार में एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि फर्जी तरीके से रिफंड ले ली। ठगी की रकम उसने किसी प्रोजेक्ट की फीस आने की बात कहकर खातों में ट्रांसफर की।एडीसीपी ने बताया कि ठगी के एक करोड़ रुपये में से 25 लाख रिकवर कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed