फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers protested after not getting a flat

फ्लैट नहीं मिलने से नाराज खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Buyers protested after not getting a flat
नोएडा के सेक्टर- 63 स्थित महागुन बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते खरीदार।
फ्लैट नहीं मिलने से नाराज खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित महागुन बिल्डर के कार्यालय पर शनिवार को करीब 150 फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया। उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।
फ्लैट खरीदारों का कहना है कि किसी ने घर बेचकर तो किसी ने जेवरात बेचकर बिल्डर को पैसे दिए। किसी ने जीवन की पूरी कमाई यहां फंसा दी। कई लोगों ने बैंक से मोटा कर्ज लेकर फ्लैट की बुकिंग कराई थी। लेकिन 9 वर्ष बाद भी खरीदारों को फ्लैट नहीं मिल पाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में बिल्डर ने आश्वासन दिया था कि 31 अक्तूबर 2019 से 250 मजदूर साइटों पर काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिल्डर की ओर से कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। फेस-3 के खरीदारों के प्रदर्शन के दौरान महागुन के निदेशक अमित जैन बाहर आए और खरीदारों के सवालों के जवाब दिए। पजेशन के सवाल पर बिल्डर ने उन्हें जून 2021 और अक्तूबर 2022 की डेडलाइन दी। वहीं खरीदारों ने कहा कि यदि यह डेडलाइन भी फेल हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महागुन फेस-3 जेनुइन एंड एक्टिव बायर्स ग्रुप की ओर से राजीव रंजन, रंजीत रत्न सिंह, सुमित, सुनील, कृष्णा, ज्ञानेंद्र, अर्चना, प्रियंका, मनीष, विकास, राजेश, शुभांकर, धनंजय, दीपक सहित अन्य खरीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, महागुन के मीडिया प्रभारी अभिमन्यु त्रिपाठी ने कहा कि हम हमेशा अपने खरीदारों के साथ खड़े हैं। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही सभी खरीदारों को फ्लैट मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed