{"_id":"613a666a8ebc3e2662438fcc","slug":"buyers-list-of-11-projects-in-noida-of-amrapali-group-released-noida-news-noi603668717","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली ग्रुप के नोएडा में 11 प्रोजेक्ट के खरीदारों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली ग्रुप के नोएडा में 11 प्रोजेक्ट के खरीदारों की सूची जारी
विज्ञापन
नोएडा। आम्रपाली ग्रुप के नोएडा स्थित 11 प्रोजेक्टों के 1800 ऐसे फ्लैट खरीदारों की सूची कोर्ट रिसीवर ने जारी की है जा अभी तक सामने नहीं आए हैं। जुलाई 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन खरीदारों ने दावा भी नहीं ठोका है। कोर्ट रिसीवर ने अब इनकी सूची जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। स्पष्ट कर दिया है कि अगर 15 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करके दावेदारी नहीं की गई तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
बीते माह ही कोर्ट रिसीवर ने 9538 फ्लैटों की सूची सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। सुप्रीम कोर्ट में बताया गया था कि इन फ्लैट के दावेदार न तो कस्टमर डाटा भर रहे हैं और न ही बकाया राशि जमा करा रहे हैं। यह ऐसे खरीदार हैं जिन्होंने फ्लैट बुकिंग के नाम पर ही कुछ पैसा जमा किया है। ऐसे में यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि यह डमी खरीदार हैं या असलियत में फ्लैट के दावेदार हैं।
खरीदारों सूची में धोनी का भी नाम
आम्रपाली के फ्लैटों के लिए जारी खरीदारों की सूची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। बृहस्पतिवार को कोर्ट रिसीवर की ओर से जारी की गई 1800 खरीदारों की सूची में धोनी का नाम देखकर सभी चौंक गए। सूची के अनुसार, आम्रपाली के सफायर फेज-1 महेंद्र सिंह धोनी के सी-पी5 और सी-पी6 नंबर के फ्लैट बुक हैं। बता देें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आम्रपाली ग्रुप ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने के बाद धोनी और पत्नी साक्षी का नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चित भी रहा था। हालांकि बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट किया था कि आम्रपाली ग्रुप ने उनके भी करीब 150 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट के हैं 1800 खरीदार
सिलिकोन सिटी फेज-1, 2, सफायर फेज-1, 2, हार्टबीट फेज-1, 2, प्लेटिनम, टाइटेनियम, क्रिस्टल होम, प्रिंसले स्टेट, जोडिएक