फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers have to find their name in Amrapali's list of 28 projects

आम्रपाली के 28 प्रोजेक्ट की सूची में खरीदारों को तलाशना होगा नाम

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Buyers have to find their name in Amrapali's list of 28 projects
आम्रपाली के 28 प्रोजेक्ट की सूची में खरीदारों को तलाशना होगा नाम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। खरीदार आम्रपाली के 28 प्रोजेक्ट में मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी के जरिये अपना नाम तलाश सकते हैं। आम्रपाली के खरीदारों की सूची ऑनलाइन हो गई है। वहीं, ब्योरा अपडेट करने की भी सुविधा दी गई है। हालांकि, व्यावसायिक परियोजनाओं के खरीदारों का डाटा अभी अपलोड नहीं हो सका है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्त कोर्ट रिसीवर प्रोजेक्ट के खरीदारों की सूची तैयार करा रहे थे। https://receiveramrapali.in/customer-data/ लिंक पर खरीदार 28 परियोजनाओं की सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। लिंक पर नाम, मोबाइल नंबर, अप्लीकेशन नंबर या यूनिट नंबर के आधार पर संबंधित परियोजना में अपना विवरण भी देख सकते हैं। बुकिंग के समय दिए गए मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी पर आए ओटीपी से अगला पेज खुल जाएगा। इसमें खरीदार के घर की बेसिक वैल्यू, पार्किंग का भुगतान, कुल कीमत, सर्विस टैक्स और बकाया राशि, सिक्योरिटी मेंटेनेंस और ड्यूल मीटर चार्ज आदि की जानकारी भरनी होगी। इस पेज पर अपना नया पता भी अपडेट करा सकते हैं। अगर नंबर या ई-मेल बदल गया है तो receiver.amrapali@gmail.com पर मेल कर उसे अपडेट करा सकते हैं। अभी तक रिहायशी परियोजनाओं के खरीदारों की सूची बनी है। व्यावसायिक परियोजनाओं के खरीदारों की सूची बाकी है।
विज्ञापन

रिफंड और शिफ्ट करने की मिल सकती है सुविधा
आम्रपाली के खरीदारों को रिफंड पाने और दूसरे प्रोजेक्टों में शिफ्ट करने के मामलों की जानकारी भी जल्द जारी होगी। नोएडा-ग्रेनो की परियोजनाओं में शामिल कुछ खरीदार पूर्व में रिफंड ले चुके हैं और कुछ ने आवेदन किया था। सुप्रीम कोर्ट में भविष्य में रिफंड और दूसरी परियोजनाओं में शिफ्ट करने पर भी फैसला ले सकता है। सूत्रों का कहना है कि भविष्य में खरीदारों को रिफंड व स्वैपिंग के लिए भी विकल्प दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed