फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers demonstrated demanding registry and facilities

Noida News: रजिस्ट्री तो किसी ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 15 Jan 2023 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Buyers demonstrated demanding registry and facilities
फोटो :-
विज्ञापन

रजिस्ट्री और सुविधाओं की मांग को लेकर खरीदारों ने किया प्रदर्शन
- ग्रेनो वेस्ट में एकमूर्ति गोल चक्कर पर खरीदारों ने रजिस्ट्री की मांग की
- अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के निवासी सुविधाएं नहीं मिलने से हैं परेशान
- इको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय का किया घेराव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में रविवार को फ्लैट खरीदारों और सोसाइटी निवासियों ने बिल्डरों, प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एकमूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर खरीदारों ने प्रदर्शन कर सरकार और प्राधिकरण से फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की मांग की। वहीं अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने तेंदुआ नहीं पकड़े जाने और सुविधाओं में खामियों को लेकर प्रदर्शन किया। उधर इको विलेज वन के निवासियों ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की खामियों से नाराज होकर मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया।
ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को एकमूर्ति गोल चक्कर पर बिल्डरों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। खरीदारों का कहना है कि मकर संक्रांति का त्योहार मनाने की जगह खरीदार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। करीब 12 साल से खरीदार परेशान है लेकिन सरकार और प्राधिकरण उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कब्जा देने के बाद बिल्डर रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। हजारों की संख्या में खरीदार परेशान है। पिछले एक माह से लगातार ग्रेनो वेस्ट में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर दीपांकर कुमार, अनुपमा, राजकुमार, आशीष, महेश यादव, देवेश, विनीत गुप्ता, दीपक, शीला खरे, शिवनाथ यादव ने कहा है कि मांग पूरी नहीं तक खरीदार इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन



तेंदुआ नहीं पकड़े जाने और सुविधा नहीं मिलने पर प्रदर्शन

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि 15 दिन पहले सोसाइटी में पहली बार तेंदुआ देखा गया था, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग की टीम अभी भी तैनात है। तेंदुए के डर के कारण निवासियों को घरों से बाहर निकलने में डर लगा रहा है। वहीं बिल्डर की तरफ से भी सुविधाएं नहीं दी जा रही है। परेशान होकर निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया और आगे भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इको विलेज वन निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया। निवासियों का आरोप है कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने सोसाइटी के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर का सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी खामियां मिली हैं। इस वजह से सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है। वहीं बिल्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को आउटसोर्सिंग कर रहा है। जनरेटर और ट्रांसफार्मर किराए पर हैं। मेंटेनेंस से इसका पैसा दिया जा रहा है। जबकि उस पैसों का उपयोग किसी अन्य विकास कार्यों पर होना था। बिल्डर की इस कार्यशैली से निवासी परेशान है। उनका कहना है कि अभी पांच हजार से अधिक निवासी रहे रहे है। जो कुछ माह बाद 8000 पहुंच जाएगी। ऐसे में किराए की सुविधाओं से दिक्कत होगी। बिल्डर से जनरेटर और ट्रांसफॉर्मर की जरूरत के बारे में पूछा गया तो जवाब नहीं दिया। निवासियों ने मेंटेनेंस की रकम का ऑडिट कराने की मांग की है। साथ ही निवासियों ने लिफ्ट, पार्किंग, क्लब, फायर उपकरण और बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर की बदहाल स्थिति पर ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed