फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyer got possession of commercial unit after six years

Noida News: खरीदार को छह साल बाद मिला व्यवसायिक यूनिट पर कब्जा

Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Buyer got possession of commercial unit after six years
खरीदार को छह साल बाद मिला व्यवसायिक यूनिट पर कब्जा
विज्ञापन

-यूपी रेरा के कंसिलिएशन फोरम ने वेव वन प्राइवेट लिमिटेड और खरीदार के बीच कराया समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण के कंसिलिएशन फोरम ने वेव वन प्राइवेट लिमिटेड और प्रोजेक्ट वेव वन के खरीदार के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया। बिल्डर खरीदार को देरी से कब्जा देने पर जुर्माना देने को तैयार हो गया है। जिसके साथ ही खरीदार को छह साल बाद यूनिट पर कब्जा मिला है। राजस्थान निवासी फिरोज अली ने व्यावसायिक प्रोजेक्ट वेव वन में 66 लाख के लागत से एक यूनिट बुक की थी। वर्ष 2013 में लगभग रुपये 48 लाख का भुगतान किया था। करार के तहत बिल्डर ने वर्ष 2017 तक कब्जा देने का वादा किया था। परेशान खरीदार ने वर्ष 2021 में यूपी रेरा में शिकायत कर पैसा वापस दिलाने की मांग की। पीठ ने खरीदार के पक्ष में आदेश दिया, लेकिन बिल्डर ने पालन नहीं किया। खरीदार ने फिर यूपी रेरा में अपील की। जिस पर यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की। इस बीच बिल्डर ने खरीदार को कब्जा लेने का प्रस्ताव दिया। कंसिलिएशन फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि खरीदार अब बिल्डर को 6.85 लाख का भुगतान करेगा। जो पहले 18 लाख रुपये थी। देरी से कब्जा के जुर्माने की धनराशि को बकाया में समायोजित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed