{"_id":"615e02858ebc3e4aff130c17","slug":"businessman-created-a-drama-of-kidnapping-himself-found-in-haridwar-noida-news-noi6090104113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, हरिद्वार में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, हरिद्वार में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर नोएडा में रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री चलाने वाले कारोबारी ने ऐसा नाटक रचा कि नोएडा और गाजियाबाद की पुलिस रातभर उसकी तलाश में हांफती रहीं। कड़ी मशक्कत और सर्विलांस का सहारा लेकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे कारोबारी को हरिद्वार स्थित एक होटल से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर निवासी अंकुश जैन की नोएडा सेक्टर-90 में फैक्ट्री है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह फैक्ट्री से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात में अंकुश ने मां से फोन पर बात की और यह कहकर फोन काट दिया कि यह अंतिम बार बात हो रही है। इसके बाद अंकुश ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जब अंकुश से बात नहीं हो सकी तो परिजनोें ने नोएडा और गाजियाबाद पुलिस को सूचना देकर अपहरण की आशंका जताई। इस पर दोनों जिलों की पुलिस हरकत में आ गई। रात भर पुलिस ने अंकुश की तलाश में कई जगह दबिश दी। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन हरिद्वार की ओर जाते हुए मिली।
नोएडा सेंट्रल जोन प्रथम के एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि एक टीम को हरिद्वार रवाना किया गया जो सुबह 4 बजे हरिद्वार पहुंच गई। कई होटलों की जांच में सुबह करीब 6 बजे अंकुश को एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण परेशान हो गया था। पुलिस ने अंकुश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।