फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   businessman accused Tehsildar and Sub Inspector in Noida of demanding one crore extortion

नोएडा में खाकी पर 'दाग': तहसीलदार और सब इंस्पेक्टर पर व्यापारी का गंभीर आरोप, मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Sat, 23 Dec 2023 02:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

नोएडा में एक तहसीलदार और सब इंस्पेक्टर पर व्यापारी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इन दोनों के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। अब साझेदारी खत्म करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
businessman accused Tehsildar and Sub Inspector in Noida of demanding one crore extortion
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में तहसीलदार, पत्नी और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी परिवार ने सेक्टर-113 थाना में नायब तहसीलदार सचिन पवार, पत्नी गरिमा चौधरी, सब इंस्पेक्टर रोबिन पवार और तहसीलदार के साले समेत चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-75 मैक्स विलिस ग्रांड किंसिटन सोसाइटी निवासी व्यापारी श्रीराम अग्रवाल ने कहा है कि साल 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान उनकी मुलाकात नायब तहसीलदार सचिन पवार और सब इंस्पेक्टर रोबिन पवार से हुई। सामाजिक कामों के दौरान तहसीलदार व सब इंस्पेक्टर से वह काफी घुलमिल गए। इन लोगों का घरों में आना जाना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान नायब तहसीलदार और सब इंस्पेक्टर ने व्यापार में निवेश कराने के लिए कहा। इसके लिए तहसीलदार और सब इंस्पेक्टर ने व्यापारी श्रीराम अग्रवाल को 32 लाख रुपये व्यापारी के खाते में ट्रांसफर करा दिए। व्यापार में लगे पैसों के बदले में व्यापारी ने एक ब्लैंक चेक तहसीलदार की पत्नी गरिमा चौधरी के नाम दे दिया। जिससे विश्वास बना रहे। इस मामले में 50-50 प्रतिशत की साझेदारी तय हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने मार्च 2023 में शिक्षाकुल नाम से कंपनी बनाई। इसमें मुनाफा होने पर व्यापारी ने कुछ रुपये तहसीलदार की पत्नी पत्नी गरिमा के खाते में ट्रांसफर कर दिए। व्यापारी का दावा है कि इस कारोबार में उन्होंने करीब 30 लाख रुपये लगाया और तहसीलदार, उनकी पत्नी व सब इंस्पेक्टर ने नाम मात्र का निवेश किया।

जुलाई 2023 में जब कंपनी का विस्तार करने को लेकर जब समझौतानामा ठीक से पढ़ा तो उसमें व्यापारी को महज 15 प्रतिशत का भागीदार बनाया गया। बाकी 85 प्रतिशत का भागीदार तहसीलदार ने अपनी पत्नी गरिमा चौधरी को बनाया है। आरोप है कि इस मामले को लेकर बात करने पर तहसीलदार सचिन व सब इंस्पेक्टर रोबिन पवार ने 5 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिया। 

बाकी के पैसे व साझेदारी बढ़ाने की बात पर अंजाम भुगतने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं व्यापारी का आरोप है कि 17 नवंबर 2023 को तहसीलदार की पत्नी गरिमा चौधरी अपने भाई गौरव कुमार समेत अन्य लोगों को साथ लेकर घर पहुंच गई। यहां उनके बच्चे को उठा कर अगवा करने का प्रयास किया व व्यापारी की बहन व पिता को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देते पार्टनरशिप खत्म करने, तहसीलदार से पंगा न लेने व एक करोड़ रुपये रंगदारी देने की मांग कर दी।


जिसके बाद से व्यापारी का पूरा परिवार सहमा हुआ है। व्यापारी का दावा है कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। जिसे उन्होंने पुलिस को मुहैया कराया है। व्यापारी की शिकायत पर नायब तहसीलदार सचिन पवार, सब इंस्पेक्टर रोबिन पवार, तहसीलदार की पत्नी गरिमा चौधरी गरिमा के भाई गौरव कुुमार समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed