फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Business: The bells will ring from today: A business of Rs 3,500 crore is expected in the district.

कारोबार : आज से बजेंगी शहनाइयां : जिले में 3,500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Sat, 01 Nov 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Business: The bells will ring from today: A business of Rs 3,500 crore is expected in the district.
फोटो -----
विज्ञापन


कारोबार : आज से बजेंगी शहनाइयां : जिले में 3,500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
-पहले दिन करीब 600 जोड़े एक दूजे का थामेंगे हाथ
-दुल्हन के कपड़ों से लेकर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी से बाजार हुए गुलजार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में 15 दिसंबर तक शहर में शहनाइयों की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई देंगी। इस बीच 600 से अधिक शादियां होंगी।शहर के प्रमुख व्यापार संगठनों ने जिले में कुल 3,500 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद जताई है।
देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में जिले में पारंपरिक लहंगे, सूट, शेरवानी, इवेंट मैनेजमेंट, फोटो एवं वीडियोग्राफी, फूलों समेत तमाम बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। सीएआईटी दिल्ली एनसीआर और सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन समेत तमाम व्यापार संगठनों ने करीब 3,500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई है। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन के अनुसार इन दिनों अकेले आभूषणों की बिक्री लगभग 400 करोड़ शामिल है, जो दुल्हन के शृंगार को बढ़ाते हैं। वहीं मौजूदा शुभ मौसम के दौरान जिले में इस पूरी सीजन में लगभग 1800 से अधिक शादियां होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, प्रमुख व्यापारी संगठन के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया, सेक्टर-5 हरौला, सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट समेत तमाम बाजारों में घर की सजावट, साज-सज्जा, दुल्हन के साज-सामान, परिधान, आभूषण और उपहारों से लेकर आयोजन स्थल बुकिंग और सजावट तक, सभी श्रेणियों में मांग बढ़ी है। शादियों का मौसम स्थानीय व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए महत्वपूर्ण व्यावसायिक अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन


20-60 हजार में बैंड की बुकिंग जारी
सेक्टर-5 हरौला में निजी बैंड संचालक जयवीर ने बताया कि इस बीच शादी बारात के लिए 20 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक के बैंड की बुकिंग की जा रही है। यदि ग्राहक चाहता है तो उन्हें अलग से चार्ज के अनुसार कैटरिंग, घोड़े या बग्घी, या विंटेज कार समेत फ्लावर डेकोरेशन करते दिया जाता है। इसके चार्ज अलग अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियोग्राफी से लेकर बैंक्वेट हॉल तक के आकर्षक पैक
सेक्टर-58 स्थित मंगलम स्टूडियो के मालिक हिमांशू चौधरी ने बताया कि अब आजकल लोग अपनी शादी के लिए छह छह महीने पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं। खासकर प्री वेडिंग शूट से लेकर फोटोग्राफी व अन्य तरह के आकर्षक पैक भी पसंद किए जाते हैं। सभी के रेट अलग अलग हैं। आमतौर पर लोग सिर्फ शादी की फोटो ग्राफी के लिए 35000 से लेकर 1 लाख तक के पैक पसंद करते हैं।


एक बैंक्वेट हॉल में एक दिन में तीन-तीन शादियां
सेक्टर-51 स्थित निजी बैंक्वेट हॉल के संचालक सुनील ने बताया कि आजकल बढ़ती डिमांड के चलते अब एक ही दिन में दो से तीन शादियां कराई जा रही हैं। असल में आजकल दिन में भी विवाह का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में समय प्रबंधन के अनुसार विवाह समारोह संपन्न कराए जा रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि इन दिनों लगातार बुकिंग की कॉल उन तक पहुंच रही है। लेकिन कम शुभ मुहूर्त के चलते एक ही दिन के लिए कई कई कॉल्स आ रही हैं, लेकिन लोग पहले से ही उन दिनों की बुकिंग कराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed