फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Business in Chandni Chowk market expected to improve from next week

Noida News: चांदनी चौके बाजार में अगले हफ्ते से कारोबार में सुधार की उम्मीद

Wed, 12 Nov 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Business in Chandni Chowk market expected to improve from next week
नई दिल्ली। चांदनी चौक में बुधवार का दिन भी बेहद शांत रहा। लालकिला मेट्रो स्टेशन और नेताजी सुभाष मार्ग बंद हैं जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर के पास से चांदनी चौक वाला रास्ता पुलिस ने सुरक्षा का लिहाज से गेट बंद कर दिया है। ऐसे में ग्राहक पीछे मीना बाजार की ओर से जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली हिन्दुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री भगवान बंसल ने बताया कि घटना के बाद बाजार में काम लगभग ठप रहा। करीब 10 फीसदी दुकानें बंद रहीं। व्यापारी मन मारकर दुकान पर आए थे। माहौल सामान्य होने में करीब 5-6 दिन लग सकते हैं। अगले हफ्ते से कारोबार में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने सांसद प्रवीण खंडेलवाल से बात की है और जल्द ही डीसीपी, एसीपी और एमसीडी अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में सुरक्षा, अतिक्रमण और पटरी दुकानों को लेकर चर्चा होगी। वहीं, कटरा अशर्फी कमेटी के महामंत्री अभिषेक गनेड़ीवाला ने बताया कि बुधवार को ग्राहक नहीं आए। पूरे दिन ट्रेडर्स के बीच सिर्फ विस्फोट की चर्चा रही। अब दुकानदारों के साथ मीटिंग करके एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटा जा सके। वहीं, फतेहपुरी मस्जिद के पास स्थित कूचा घासीराम इलाके के व्यापारी जगमोहन गोटेवाला ने बताया कि आम दिनों की तुलना में बुधवार को केवल 20 फीसदी कारोबार हुआ। लोग डर की वजह से बाजार आने से हिचक रहे हैं। लालकिले के आसपास जांच एजेंसियां डेरा डाले हुए हैं, इसलिए माहौल थोड़ा तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed