फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses will run day and night on 18 routes on Diwali.

Noida News: दिवाली पर 18 रूटों पर रात-दिन चलेंगी बसें

Mon, 13 Oct 2025 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Buses will run day and night on 18 routes on Diwali.
-व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त चालक और परिचालक किए गए तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
ग्रेटर नोएडा। दिवाली के मद्देनज़र ग्रेटर नोएडा डिपो से 18 रूटों पर रोडवेज की बसें सात दिनों तक लगातार रात-दिन चलेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर बस में दो-दो चालक और परिचालक तैनात किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जबकि कम सवारियों वाले रूटों पर बसों की संख्या घटाई जाएगी।


त्योहारों के दौरान यात्री घर लौटने लगते हैं। 16 अक्टूबर से यह सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में परी चौक और दादरी तिराहे पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज ने विशेष प्रबंध किए हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो से कुल 117 बसें चलाई जाएंगी, जो लगभग 300 फेरे लगाएंगी। इससे सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परी चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर रोडवेज अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी यात्री की समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
विज्ञापन



----------------
वर्जन
दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
--
राजेश भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed