{"_id":"68fa7a8bbfdb9e678e0668c7","slug":"buses-broke-record-crowd-on-bhai-dooj-na-news-c-26-1-smrt1047-152118-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाई दूज पर बसों में भीड़ ने तोड़ा रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाई दूज पर बसों में भीड़ ने तोड़ा रिकाॅर्ड
Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली में रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़ । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भैयादूज पर यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की भीड़ ने पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। रिकार्ड तोड़ सवारियाें की भीड़ के आगे बसें कम पड़ गई और परिवहन निगम के इंतजाम फेल हो गए। बस अड्डे पर जैसे ही रोडवेज की बसें आकर रुकती, तो सवारियाें से देखते ही देखते फुल हो जाती। निगम की बसों को शहर में मेरठ रोड, रेलपार बाईपास गुरुद्वारे तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा।
दीपावली, गोवर्धन के बाद बृहस्पतिवार को भाई दूज का पर्व मनाया गया। भाई दूज पर जाने के लिए रोडवेज बसों में सवारियों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। शामली रोडवेज बस अड्डे पर सुबह चार बजे से सवारियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। बस अड्डे में सवारियां बसों के इंतजार में बैठी रहीं।
समय पर बस न आने से बस अड्डे के बाहर आकर सड़क पर सवारियों को इंतजार करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और मुजफ्फरनगर से यूपी रोडवेज और हरियाणा राज्य परिवहन की बस आते ही सवारियों से फुल हो जाती। हालत ये रही कि बसो में बैठने के लिए सवारियों को खिड़की में सामान रखने और बच्चों को बैठाना पड़ा। सीटों को लेकर भी यात्रियों के बीच आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक बृहस्पतिवार को सवारियों की भीड़ रही। सवारियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों की 38 बसों के 150 फेरे बढ़ाए गए हैं।
निगम की बसों के फेरे बढ़ने से अच्छी खासी सवारियां बढ़ी हैं। बृहस्पतिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आय होने की संभावाना है। पिछले साल लगभग छह लाख रुपये आय हुई थी।