{"_id":"6ab664d58cc30dce17028a70","slug":"bus-stop-work-at-pari-chowk-remains-incomplete-operations-did-not-commence-on-september-25-noida-news-c-23-1-lko1064-107165-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परी चौक पर बस स्टॉपेज का काम अधूरा, 25 सितंबर से नहीं शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परी चौक पर बस स्टॉपेज का काम अधूरा, 25 सितंबर से नहीं शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन
-ग्रीन बेल्ट में बन रहा नया स्टॉपेज, करीब 10 फीसदी काम बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक की ग्रीन बेल्ट में बनाए जा रहे नए बस स्टॉपेज का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण 25 सितंबर से यहां बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। फिलहाल बसें पहले की तरह अंसल मॉल के सामने सर्विस रोड से ही संचालित हो रही हैं। प्राधिकरण ने नए स्टॉपेज को 25 सितंबर से शुरू करने की तैयारी की थी, लेकिन काम अधूरा होने के कारण इसे टालना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार निर्माण पूरा होने में करीब एक सप्ताह और लग सकता है।
अंसल मॉल के सामने सर्विस रोड पर बसों के रुकने से परी चौक और तुगलपुर बाजार के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। तुगलपुर बाजार के व्यापारी भी लंबे समय से बसों का स्टॉपेज यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्राधिकरण ग्रीन बेल्ट में नया बस स्टॉपेज विकसित कर रहा है। इसके लिए बसों के आवागमन के लिए सड़क बनाई जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। स्टॉपेज की सड़क का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि 10 प्रतिशत काम बाकी है। निर्माण पूरा होने के बाद बसें नए स्टॉपेज से संचालित होंगी। इससे सर्विस रोड पर यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।