फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bus shelter

Noida News: शहर में 54 बस शेल्टर की बदलेगी तस्वीर, 19 लाख में होगी मरम्मत

Wed, 10 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
bus shelter
-13 बस शेल्टर के लिए जारी हुआ टेंडर, 41 के लिए आगे बनेगी योजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में सिटी बस संचालन की तैयारी में बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण 54 बस शेल्टर को संवारेगा। इन बस शेल्टर की टूट-फूट व अव्यवस्था को दूर करते हुए नए सिरे से बनाया जाएगा। पहले चरण में वर्क सर्कल-1 के क्षेत्र में आने वाले 13 बस शेल्टर का चयन किया गया है। इनको संवारने के लिए एजेंसी चयन को प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 19 लाख 24 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी चयन के साथ इन बस शेल्टर का काम शुरू करवा दिया जाएगा। 41 बस शेल्टर के लिए आगे योजना बनाई जाएगी।




नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 सिटी बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए तीनों प्राधिकरण की विशेष प्रायोजन संस्था (एसपीवी) गठन की प्रक्रिया पिछले तीन महीनों से चल रही है। इनमें 300 बसें नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र को मिलनी हैं। संचालन शुरू होने पर बस स्टॉप जरूरी होंगे। शहर की प्रमुख सड़कों पर प्राधिकरण ने डीटीसी और पूर्व में नोएडा मेट्रो की तरफ से चलाई जाने वाली फीडर बसों के लिए बस शेल्टर बनवाए हुए हैं। अब इनको नए सिरे से संवारने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed