{"_id":"65a592194bd3c0993d06e30d","slug":"bus-service-from-noida-to-ayodhya-starts-from-23rd-noida-news-c-1-gnd1002-1311793-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा से अयोध्या तक बस सेवा 23 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा से अयोध्या तक बस सेवा 23 से शुरू
विज्ञापन
नोएडा से अयोध्या तक बस सेवा 23 से शुरू
- पहली सुबह 6 बजे, दूसरी दोपहर 2 बजे और आखिरी शाम 6 बजे तीन बसें चलेंगी, 12 घंटे में पहुंचाएंगी
नोएडा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से नोएडा से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू होगी। रोजाना सुबह छह बजे, दोपहर दो बजे और शाम 6 बजे तीन बसों का संचालन किया जाएगा। बसों में सफर करने वाले यात्री 12 घंटों में पहुंच सकेंगे।
इससे पहले अयोध्या तक निगम की कोई भी सीधी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को पहले एक बस से लखनऊ तक, फिर वहां से दूसरी बस से अयोध्या जाना पड़ता था। लोगों में राम मंदिर को लेकर उत्साह को देखते हुए निगम ने सीधी बस सेवा फैसला लिया है। नोएडा बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि इसका टिकट मात्र 1081 रुपये रखा गया है। इन बसों में 52 यात्री बैठ सकेंगे। बसों में दो चालक रहेंगे, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
फिल्मी गीतों के बजाय बसों में सुनाई देंगे राम भजन
यात्रा के दौरान इन सभी बसों में भगवान राम के भजन सुनाई देंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया, इसके अलावा बसों में झण्डे, स्टिकर भी होंगे, जिनसे यात्री स्वयं को भगवान राम के करीब महसूस करेंगे।
विज्ञापन
डिपो में 22 को मनेगी दिवाली, होगा विशाल भंडारा
डिपो में 22 जनवरी को दिवाली होगी। इसके लिए उन्होंने सारे इंतजाम कर लिए हैं। बस स्टेशन को साफ-सुथरा रखा गया है और लाइट्स लगाई जाएंगी। साथ ही, इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।