{"_id":"6a2e330e45a6891b4a0562e6","slug":"bus-overturns-after-hitting-divider-near-mahamaya-flyover-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Accident: महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 17 यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Accident: महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 17 यात्री हुए घायल
Sun, 14 Jun 2026 10:20 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
आज नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस महामाया फ्लाईओवर से थोड़ा आगे और गंदे नाले से पहले अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई, जिसे बस पलट गई। इस गंभीर हादसे में अब तक 17 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में 8 की हालत गंभीर है। दिल्ली व अन्य निजी अस्पतालों को रेफर किए गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को फौरन निकट के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सभी घायलों को स्थिर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बस हादसे के बाद यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बस को मॉडिफाई कर डबल फ्लोर का बनाया गया था। बस में तंबाकू का बुरादा, आम-खटाई की सूखी कलियां ट्रक की तरह लदी हुई थीं। 30-35 यात्री बस में सवार थे, इनमें 17 घायल हुए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर है व दिल्ली-निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बस में सवार ये यात्री हुए घायल
1.नजीर पुत्र राशिद उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी फर्रुखाबाद
2. अजीमुल रहमान पुत्र फजीम उल रहमान उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी मोहनगढ़ उत्तम नगर दिल्ली
3. सुनैना पत्नी निहाल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी सुलतानपुर दिल्ली
4. एलिजा पुत्री निहाल उम्र लगभग 7 वर्ष निवासी सुलतानपुर दिल्ली
5. दीपांश निवासी बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र लगभग 26 वर्ष
6. सुल्तान पुत्र राकेश उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी फर्रुखाबाद
7. तन्वी पुत्री सुल्तान उम्र लगभग 18 महीने निवासी फर्रुखाबाद
8. शारीरिक पुत्र मोहम्मद शमी उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी फर्रुखाबाद
9. राकेश पुत्र श्री कृष्ण उम्र लगभग 71 वर्ष निवासी सुलतानपुर दिल्ली
10. खुशबू पुत्री जाकिर हुसैन उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली
11. समीना पुत्री जाकिर हुसैन उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली
12. इरशाद पुत्र पीर मोहम्मद उमर लगभग 40 वर्ष निवासी शमशाबाद दिल्ली
13. यासीन पुत्र मासूम अली उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी सलेमपुर दिल्ली
14. जयवीर पुत्र जयपाल उम्र लगभग 28 वर्ष
15. मोहम्मद साहिल पुत्र यूनुस उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी पालम दिल्ली
16. तरन्नुम पत्नी इरशाद उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी शमशाबाद दिल्ली
17. रमेश सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी फर्रुखाबाद